कोरोना ! 16 नये संक्रमितों संग संख्या पहुंची 4937

गाजीपुर। जिले में कल गुरुवार को सोलह नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4937 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 205860 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 204689 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 199752 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 1171 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले के संक्रमित मरीजों में से अब तक कुल 1792 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 2936 जा पहुंची है। वर्तमान में 135 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है, जबकि संक्रमित मृतकों की संख्या 74 है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रगति कुमार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, होम आइसोलेशन में 90, वाराणसी में 27,जिला अस्पताल में तथा अन्य जिले में एक एक मरीज भर्ती हैं।
1

इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….

कुल संक्रमित – 5,61,140(24 घंटे में 1,641)
एक्टिव मरीज – 20,795
– रिकवर – 5,32,334 (24 घंटे मेंं 1,480)
मृत्यु – 8,011(24 घंटे में 24)

इसी प्रकार देश में –

कुल संक्रमित -97,96,992(24 घंटे में 29,338)
एक्टिव मरीज – 3,62,096
रिकवर – 92,90,188 (24 घंटे में 37,595)
मृत्यु – 1,42,222 (24 घंटे में 411)

विश्व में –

कुल संक्रमित – 69.5 M
रिकवर – 44.7 M
मृत्यु – 1.58 M

Visits: 49

Leave a Reply