पंचांग व राशिफल – 11 दिसम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 11 दिसम्बर 2020
पंचांग

विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 12:49 तक
नक्षत्र हस्त 10:45 तक
करण विष्टि बावा 12:49 तक 23:27 तक
वार गुरुवार
योग सौभाग्य 19:20 तक
सूर्योदय 07:06
सूर्यास्त 17:20
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल दोपहर 13:30 − 14:46
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:33

राशिफल
मेष
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृषभ
कार्यस्थल पर आपकी सफलता से सहकर्मी ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभदायक होगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

मिथुन
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

कर्क
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, लेकिन घबराए नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

सिंह
नई योजनाओं में सोच विचार के बाद ही पूंजी निवेश करें। पुराने विवाद युक्त जमीन जायदाद के मामले लंबित रहेंगे। शत्रु परास्त होगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते है। कारोबार विस्तार के योग हैं।

कन्या
नया काम शुरू करने से पहले वरिष्ठ लोगों और अनुभवियों से मार्ग दर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में फंसने से बचें और अपनी सोच को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला
आपकी आदतों से परेशान होकर के आपसे अपनों ने दूरिया बना लीं। अपने स्वभाव और आचरण में परिवर्तन करें अन्यथा नुकसान सम्भव है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए संपर्क बनेंगे।

वृश्चिक
पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण होगा। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और मनोयोग से करें। निश्चित सफल होंगे।

धनु
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न पड़े अन्यथा नुकसान की सम्भावना है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।

मकर
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिनका आप ने मदद किया था,अब वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

कुम्भ
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में नए सौदे लाभदायक होंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

मीन
पुरानी बातों को छोड़कर अपने रिश्तों को नई पहचान दें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।सतर्क रहें, राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Visits: 100

Leave a Reply