पंचांग व राशिफल – 09 दिसम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 09 दिसम्बर 2020


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 15:14 तक
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 12:25 तक
करण गारा वणिजा 15:14 तक 26:04 तक
वार बुधवार
योग आयुष्मान 22:38 तक
सूर्योदय 07:06
सूर्यास्त 17:20
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल दोपहर 12:13 − 13:29
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आपकी उलझनें कम होंगी।

वृष
आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। शुभ समाचार से घर का माहौल अच्छा रहेगा। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे।आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपको धन लाभ के मौके मिलेंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

मिथुन
आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी की मदद मिल सकती है। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ महत्वपूर्ण वार्ता से आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

कर्क
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कार्य की पूर्णता में सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। सहयोगी की मदद का अवसर आ सकता है। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपके स्वास्थ्य में शिथिलता आ सकती है।

सिंह
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्य में सफलता हासिल होगी। पुराने मित्र से मिलने का अवसर आ सकता है। आपका दिन गहन चिंतन में बीतेगा। नए लोगों से आपकी मुलाकात फायदेमंद रहेगी। घर पर किसी पार्टी के आयोजन की रुपरेखा बन सकती है।

कन्या
आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों को लेकर अपने लोग मददगार होंगे। दाम्पत्य जीवन में तकरार बनी रहेगी, लेकिन शाम तक सब सामान्य हो जायेगा।

तुला
आज आपके मन में नए विचारों का उदय होंगे। अपने मन को नियंत्रित करें और किसी के साथ बहस न करें। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए कोई गलतफहमी न पालें। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे।

वृश्चिक
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। और नए लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

धनु
आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्य में लगाई गई आपकी मेहनत सफल होगी। करियर के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य पूरे होने के योग हैं। बिजनेस करते हैं तो धन लाभ होने की संभावना है। आपकी बातों को तरजीह मिलेगी। उन्हें ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर
आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सभी कार्यों में सफल रहेंगे। महिलाओं को आज के दिन कोई खुश-खबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। ऑफिस का अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका मान बढ़ने का योग है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ
आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। गणपति के आशीर्वाद से सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। अगर व्यापारी हैं तो कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती है। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। आपके कामकाज की गति बनी रहेगी।

मीन
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी परन्तु आर्थिक लाभ के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप नई कार्य योजना भी बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा बहस में पड़ सकते हैं।

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply