दुराचार का अभियुक्त पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त नोनहरा थाने पर पंजीकृत अभियोग सं0 355/20 धारा 376,504,506 भा0द0वि0 में वांछित था। अभियुक्त अखिलेश यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी बघोल थाना जंगीपुर गाज़ीपुर को नोनहरा पुलिस ने साथीपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के जामातलाशी से 410 रू बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ़्तार अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नोनहरा उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा आरक्षीगण नवीन दूबे, दिनेश सिंह व विनोद यादव शामिल रहे।

Views: 64

Leave a Reply