पंचांग व राशिफल – 07 दिसम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 07 दिसम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 18:42 तक
नक्षत्र मघा 14:25 तक
करण विष्टि बावा 07:20 तक 18:42 तक
वार सोमवार
योग विष्कंभ 28:14 तक
सूर्योदय 07:04
सूर्यास्त 17:19
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल सुबह 08:21 − 09:38
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:32

राशिफल
मेष
दूसरों की निंदा से बचें और अपने कार्य पर ध्यान दें। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। धार्मिक लाभ मिलेगा।

वृषभ
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।परिजनों से विवाद से बचें। असहायों की मदद करें, लाभ मिलेगा।

मिथुन
अपने परिवार के लिए समय अवश्य निकालें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती हे। कारोबार की बाधा दूर होगी और कार्यसिद्धि होगी।

कर्क
परिवार के आयोजनों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में तोडा समय धर्म में दें।

सिंह
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न उलझें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कन्या
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करे और ध्वज अर्पण करें,विजय होगी।

तुला
अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। व्यवसाय और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। किसी संत महात्मा के दर्शन के योग हैं।

वृश्चिक
आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें,धनलाभ होगा। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

धनु
सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें।

मकर
दिन की शुरुआत में स्वभाव में गर्मी रहेगी। अपनी दिनचर्या को बदलने की कोशिश करें। अपने लोगों से आज धोखा मिलनें की सम्भावना है, अत: सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुम्भ
अवरोधित धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। स्थान परिवर्तन के योग हैं, जो चिंताजनक रहेगा। कई लोग आप से नाराज हैं, उचित होगा अपने व्यवहार पर ध्यान दें।

मीन
परिजनों का स्वास्थ्य नरम हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

Views: 86

Leave a Reply