वांछित हत्याभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मरदह थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार अभियुक्त धनंजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र स्व. उमाशंकर सिंह निवासी ग्राम लहुरापुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर का निवासी है,जो मरदह थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 332/20 धारा 302/120बी भादवि व 3(2) एससी एसटी एक्ट थाना मरदह में वांछित चल रहा था।
बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर, मृतक संतोष कुमार( प्रधान पति) पुत्र घुरहु निवासी ग्राम लहुरापुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर की हत्या साजिश करके कराई थी। अभियुक्त धनंजय सिंह द्वारा वर्ष 2017 में ₹50000 सुद पर 5% ब्याज की दर से उधार लिया गया था। उक्त रूपया व ब्याज कुल डेढ़ लाख रुपया लगभग वापस मृतक संतोष कुमार द्वारा बार-बार अभियुक्त धनंजय सिंह से मांगा जा रहा था। अभियुक्त द्वारा हीला हवाली की जाती रही इस पर मृतक द्वारा कहा गया कि इस बार पैसा न देने पर तुम्हारी धान की फसल कटवा लूंगा। इसी बात पर नाराज हो कर अभियुक्त द्वारा मृतक को कई बार अपमानित किया गया तथा साजिश करके हत्या करा दी गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक महमूद आलम अन्सारी, आरक्षीगण अवधेश कुमार, सुनील बिन्द,राजेश तिवारी तथा प्रमोद सरोज थाना मरदह जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply