पंचांग व राशिफल -04 दिसम्बर 2020

पंचांग व राशिफल -04 दिसम्बर 2020


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 19:59 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 13:33 तक
करण बावा बालवा 07:48 तक 19:59 तक
वार शुक्रवार
योग शुक्ल 10:18 तक
सूर्योदय 07:02
सूर्यास्त 17:19
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल सुबह 10:53 − 12:10
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:31

राशिफल
मेष
पैत्रिक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते है। मेहमानों का आगमान आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें,लाभ होगा।

वृषभ
समय श्रेष्ठ है। आज नए अनुबंध हो सकते है। जो भूमि आप ने खरीदी है, वह आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रो की सहायता करनी पड़ सकती हेै, लेकिन पैसो का लेन देन आज संभल कर करें।

मिथुन
आपने कार्य को लेकर अभी से गंभीर हो जाएं, वरना आगे बड़ी समस्या आ सकती है। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

कर्क
सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे की संभावना के बीच पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

सिंह
दिन की शुरुआत प्रसन्न करने वाली होगी। आज कोई रोचक जानकारी प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, आज वही आपको नुकसान दे सकता है, अत: सतर्क रहे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा की संभावना है।

कन्या
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

तुला
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, अत: सतर्क रहे। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

वृश्चिक
आज अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, अत: संभल कर रहे। योजनाएं अधूरी रहेगी।

धनु
आज मनोरंजन का वक्त नहीं है, उचित होगा अपना अपने कॅरियर पर ध्यान दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिलने की संभावना के बीच वाहन सुख संभव।

मकर
आकस्मिक यात्रा के योग के बीच आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

कुम्भ
आज लेन देन में सतर्क रहें, कोई आप के साथ विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। दूकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपड़े के व्यापारी लाभ उठा सकते हैं।

मीन
धार्मिक अनुष्ठानो में रूचि आप को उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Views: 12


Leave a Reply