तीन फरार अपराधी चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में लगी करण्डा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तीन फरार अपराधियों को धर दबोचा।
पुलिस को यह सफलता बजरिये मुखबिर खास की सूचना पर मिली। पुलिस ने चोचकपुर आटो स्टैण्ड पर भागने की फिराक मे खड़े होने की सूचना पर तीन गैगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गण मुकदमा अपराध संख्या 291/2020 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना करण्डा जनपद गाजीपुर में वांछित थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज यादव पुत्र नन्दू यादव,अजीत उर्फ गोरख यादव पुत्र हरिनाथ यादव तथा करिया खरवार पुत्र सरोज खरवार निवासीगण ग्राम- माझा थाना करण्डा गाजीपुर के निवासी हैं।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अजय कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष,उपनिरीक्षक रामाश्रय राय चौकी प्रभारी रामपुर मांझा थाना करण्डा तथा कांस्टेबल रमन कश्यप आदि शामिल रहे।


Views: 12

Advertisements

Leave a Reply