भाजपा कार्यालय पर सांसद नीरज शेखर का हुआ स्वागत

गाजीपुर। “संविधान दिवस सप्ताह” का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के नव निर्वाचित राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सांसद ने भाजपा महामनिषियों तथा डा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गरीब से गरीब आम आदमी को समान अधिकार के साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ने मे भारतीय संविधान ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है। उन्होंने कहा की भारतीय संविधान के सम्मान के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 मे संविधान दिवस को प्रतिवर्ष मनाने की घोषणा कर आम आदमी को संविधान के महत्व से परिचित कराने का सार्थक प्रयास किया है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि जिस संविधान ने हमें इस देश मे सभ्य नागरिक रुप मे रहने की व्यवहार व्यवस्था की उससे जन जन को जागृति प्रदान करने के लिए भाजपा ने संकल्पित होकर प्रयास प्रारम्भ किया है।
इससे पूर्व सांसद चुने जाने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर सांसद नीरज शेखर का भाजपा जिला कार्यालय पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पारदर्शिता के साथ व्यवस्था मे सबको समान अधिकार भारतीय संविधान की मुख्य विशेषता है जिसके बल पर समाज के एकीकरण तथा आपसी सद्भभाव को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त होता है।इस अवसर पर विधायक सुनीता सिंह, कृष्ण बिहारी राय,सुनील सिंह,अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश राय,अच्छे लाल गुप्ता, सुरेश बिंद,बसावन बिंद,राजेश तिवारी, गोपाल राय,शशिकान्त शर्मा,अजीत सिंह, सुनील यादव,अशोक मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह ने किया।

Visits: 40

Leave a Reply