कोरोना ! संक्रमितों की संख्या पहुंची 4715

गाजीपुर। जिले में कल सोमवार को छह नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4715 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 180830 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 179919 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 175204 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 911 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले के संक्रमित मरीजों में से अब तक कुल 1775 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 2772 जा पहुंची है। वर्तमान में 97 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है, जबकि जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 71 हो गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार के अनुसार, जारी रिपोर्ट के अनुसार, अस्थायी जेल बैरक में 01,होम आइसोलेशन में 72, वाराणसी में 13,जिला अस्पताल में 04 मरीज भर्ती हैं।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 5,28,833(24 घंटे में 2,053)
एक्टिव मरीज – 23,776
रिकवर – 4,97,475(24 घंटे मेंं 2,060)
मृत्यु – 7,582(24 घंटे में 23)

# देश में –
कुल संक्रमित -91,77,722(24 घंटे में 57,410)
एक्टिव मरीज – 4,37,815
रिकवर – 86,03,575(24 घंटे में 42,131)
मृत्यु – 1,34,254(24 घंटे में 481)

# विश्व में –
कुल संक्रमित – 58.7 M
रिकवर – 37.5 M
मृत्यु – 1.39 M

Visits: 73

Leave a Reply