पंचांग व राशिफल -24 नवम्बर 2020

पंचांग व राशिफल -24 नवम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 26:43 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 15:23 तक
करण तैतिल गारा 13:36 तक 26:43 तक
वार मंगलवार
योग वज्र 30:38 तक
सूर्योदय 06:54
सूर्यास्त 17:19
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल दोपहर 14:43 − 16:01
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:46 − 12:28

राशिफल
मेष
आज का दिन मिलाजुला अर्थात सामान्य सा रहेगा, तीन ग्रह चंद्र,बुद्ध और मंगल आपके वैवाहिक जीवन साथी वाले भाव में हैं, जीवन साथी के साथ हल्की नोकझोंक संभव है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अच्छा दिन बनाने के लिए बातों में न उलझें और गलतफहमी को टाल दें।

वृष
आज का दिन सामान्य ही रहेगा। स्वास्थ्य असामान्य रहेगा, आज रोग और ऋण भाव में तीन ग्रह हैं, बदलते मौसम के कारण शरीर में रोग हो सकता है, परिश्रम में कमी आयेगी, आलस्य से मन में सुस्ती बढ़ेगी।

मिथुन
मिथुन राशि के लिए आज धन की व्यवस्था मित्रों के प्रयास से संभव है, व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, अच्छे व्यापार के लिए प्रयास करें, शिक्षा ज्ञान अर्जन की व्यवस्था सामान्य शुभ रहेगी।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, व्यापारिक और घरेलू चिंताओं से मन परेशान रह सकता है, व्यापार में वृद्धि होगी, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति आज व्यापार वृद्धि के कारण प्रसन्न रहेंगे।

सिंह
आज मेहनत करने का दिन है। आज परिश्रम की अधिकता रहेगी, छोटे भाई-बहनों और नौकरों का सहयोग मिलेगा, झगड़ों की स्थिति को टाल दें।वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या
कन्या राशि के लोगों पं के लिए आज धन प्राप्ति के लिए समय उत्तम है प्रयास करें, वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, सफेद वस्तुओं की बिक्री करने वाले लाभ में रहेंगे।

तुला
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक गतिविधियों के लिए मन में उत्तम विचार आ सकते हैं, सरकारी व्यक्तियों अथवा उच्च अधिकारियों से भेंट भविष्य में लाभकारी हो सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चे की अधिकता और लाभ कम रहेगा। रोग बढ़ सकता है, दवा इत्यादि पर धन खर्च होगा, झगड़े फसाद से बचें, किसान और व्यापारी लाभ में रहेंगे।

धनु
आज आपको मित्रों के सहयोग से लाभ होगा, यदि पूर्व में कोई कर्ज लिया है तो कर्ज निपटाने की कोई व्यवस्था आज बन सकती है, गुड़ व्यापारी और मेडिकल व्यापारी को आज व्यापार में वृद्धि से लाभ होगा।

मकर
इस पंटंराशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, अच्छे कार्यों से यश मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नवीन व्यापारिक अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं, पिता पक्ष से लाभ मिलेगा।

कुंभ
आज आपको धर्म कर्म और पूजा पाठ से लाभ होगा, पूर्व में किए गए सत्कर्म आज फलित होंगे, रोग पर नियंत्रण रहेगा।

मीन
आज का दिन अच्छा नहीं है। संतान को लेकर मन परेशान हो सकता है, अधिक खर्चे को लेकर चिंता हो सकती है, यात्रा और तनाव संभव है।

Visits: 87

Leave a Reply