पंचांग व राशिफल – 21 नवम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 21 नवम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी 21:53 तक
नक्षत्र श्रावण 09:47 तक
करण गारा वणिजा 09:35 तक 21:53 तक
वार शनिवार
योग गांदा 07:58 तक
सूर्योदय 06:52
सूर्यास्त 17:20
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल सुबह 09:29 − 10:48
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:45 − 12:27

राशिफल
मेष
जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

वृषभ
अब तक जो लोग आप के कार्यो की सराहना करते थे, वे ही अब आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

मिथुन
सफलता चाहते हैं तो समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। परिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होगे। पारिवारिक तनाव ख़त्म करने के लिए घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, लाभ होगा।

कर्क
आज वाणी की मधुरता आपके हर कार्य में मदद करेगी, लेकिन ध्यान रहे इसमें कोई मिलावट न हो। व्ययस्ता के बीच सेहत का खास ख्याल रखें। यात्रा के योग हैं।

सिंह
अनावश्यक किसी बात का तनाव न लेते हुए, आज सेहत का ज्यादा ध्यान रखें। आनावाश्य्क किसी को परेशान करना अच्छी बात नही हे। मेहमानों के आगमन की संभावना के बीच आपके संपर्को से रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर में विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या
जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार के बीच जल्दबाजी के फ़ैसले नुकसान दे सकते हैं। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। परिवार में आप की बातो को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

तुला
कॅरियर और भविष्य को लेकर अभी अपनी बारी का इंजतार करें, क्योंकि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। आज आपके कई कार्य संतान के सहयोग से पूरे होंगे। नए लोगो से संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक
आज अपने संबंध लोगों से मजबूत करने की दिशा में बढ़ाएं। साथ ही आज अपनी जगह भगवान से किसी ओर के लिए भी कुछ दुआ मांगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। समाज में नाम होगा।

धनु
आज आपके अपने आप से मुंह फेरते दिखेंगें। नए भवन में जाने के योग के बीच यदि बीमारी में दवाई असर नहीं कर रहीे है तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदले या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

मकर
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं, अन्यथा आपके क्रोध की वजह से आपके कुछ अपने आप से नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। आज पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है।

कुम्भ
जीवन शैली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। निजी जीवन में किसी दूसरे को प्रवेश न करने दे। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

मीन
आज कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

Visits: 138

Leave a Reply