दो वांछित इनामियां गैंगस्टर चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराधियों व वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत भांवरकोल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो इनामियां वांछित अपराधियों को पकड़ने में सफलता पायी है।
दोनों अपराधियों पर पन्द्रह – पन्द्रह हजार रुपये के पुरस्कार घोषित थे। पुलिस ने इन्हें क्षेत्र के माढूपुर मोड से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अपराधियों में धर्मेन्द्र गुप्ता उर्फ पूड़ी पुत्र हरिशचन्द्र गुप्ता ग्राम भीमापार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर तथा विपिन सिंह पुत्र स्व. नगीना सिंह ग्राम गौरा थाना सादात जनपद गाजीपुर रहे।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र,उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी तथा कान्स्टेबल मिथलेश यादव, मदन गौतम, रोहित पाण्डेय तथा चालक हे0का0 विजय तिवारी थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply