कोरोना ! एक दर्जन नये मरीजों संग संक्रमितों की संख्या हुई 4684

गाजीपुर। जिले में कल शुक्रवार को 12 नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4684 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 176980 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 176174 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 171490 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 806 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले के संक्रमित 4684 मरीजों में से अब तक कुल 1748 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 2728 जा पहुंची है। वर्तमान में 137 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है, जबकि जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 71 हो गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रगति कुमार के अनुसार, जारी रिपोर्ट के अनुसार, अस्थायी जेल बैरक में 14,होम आइसोलेशन में 81, वाराणसी में 17,जिला अस्पताल में 02 और अन्य जनपदों में 11 मरीज भर्ती हैं।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 5,21,988(24 घंटे में 2,840)
एक्टिव मरीज – 23,357
रिकवर – 4,91,131(24 घंटे मेंं 2,220)
मृत्यु – 7,500(24 घंटे में 20)

# देश में –
कुल संक्रमित 90,50,613(24 घंटे में 46,288)
एक्टिव मरीज – 4,39,915
रिकवर – 84,75,897(24 घंटे में 48,881)
मृत्यु – 1,32,764(24 घंटे में 563)

# विश्व में –
कुल संक्रमित – 55.6 M
रिकवर – 35.8 M
मृत्यु – 1.34 M

Visits: 78

Leave a Reply