पंचांग व राशिफल – 20 नवम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 21:35 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 09:16 तक
करण कौवाला तैतिल 09:41 तक 21:35 तक
वार शुक्रवार
योग गांदा 07:58 तक
सूर्योदय 06:51
सूर्यास्त 17:21
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल सुबह 10:47 − 12:06
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:45 − 12:27

व्रत त्यौहार – सूर्य षष्ठी ब्रत – डाला छठ

राशिफल
मेष
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन हे। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला हे। ज्यदा घमंड से नुक्सान आप को ही हे।

वृषभ
आज भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। समय अच्छा है। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
मित्रो से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। शांति से लिए गए फैसलो से लाभ होगा, अत: जल्दबाजी में कोई काम न कंरे। गुस्से पर नियंत्रण रखते हुए अपनी सोच को बदले लाभ होगा।

कर्क
समय कम है और काम ज्यादा, अत: अभी से मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। खानपान पर ध्यान दें अन्यथा पेट सम्बन्धित रोग परेशान कर सकते हैं।

सिंह
आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। कोई भी निर्णय शान्ति से विचार करने के बाद ही लें। समय बर्बाद न करें।

कन्या
उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण कई कार्य अधूरे रह जाने की संभावना है।

तुला
यात्रा से लाभ संभावना के बीच आप अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल से जुड़े जातकों के अच्छा समय है।

वृश्चिक
समय शुभता हलिए हुए है, बस अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। दुसरो को बदलने की कोशिश की जगह अपनी सोच को बदलें।

धनु
राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए मिश्रित समय रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के बीच पूंजी निवेश से लाभ संभव। अधिकारों का गलत प्रयोग आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

मकर
खाद्य पदार्थ से जुड़े जातको के लिए समय अच्छा है। समय रहते पूजी निवेश लाभ देगा।व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कुम्भ
जीवन में नई उड़ान भरने के समय के चलते आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। समय का लाभ लें। लेखनादि में समय का सदुपयोग होगा। पारिवारिक जानो से भेंट संभव।

मीन
धनकोष में वृद्धि के बीच अपने कॅरियर के प्रति कुछ गंभीर निर्णय लेने हो्ंगे। आत्म विश्वास की कमी गलत फैसले की ओर ले जा सकती है। मन में दुविधाओं के बीच आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

Visits: 92

Leave a Reply