पंचांग व राशिफल – 18 नवम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 24:36 तक
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 28:18 तक
करण बावा बालवा 14:01 तक 24:36 तक
वार बुधवार
योग वैधृति 19:13 तक
सूर्योदय 06:43
सूर्यास्त 17:25
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल दोपहर 12:04 − 13:24
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृषभ
किसी नए व्यापार में निवेश के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी, लेकिन अपने स्वास्थ के प्रति आप लापरवाही न करें।

मिथुन
व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है, लेकिन अपने संबंधों के प्रति लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।

कर्क
नौकरी में बदलाव की इच्छा के बीच फैसला लेने में असमंजस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

सिंह
समाज व परिवार हित में अपनी संगत बदलें।समय का सदुपयोग करते हुए मेहनत करें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों बल्कि संकुचित मानसिकता बदलकर मेहनत करें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचे। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

कन्या
समय पर कार्य पूर्ण होने के बावजूद मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का मान रखें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा,उसे दूर करने का प्रयास करें।

तुला
आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहते हुए मानसिक शांति की तलाश करें। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।न्यायालयीय कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृश्चिक
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग करें।

धनु
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलने के साथ ही व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। सोच समझ कर निर्णय लें अन्यथा आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

मक़र
समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

कुम्भ
दूसरों पर विश्वास करने के मामले में सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैसा चुकाने की सोच परेशान रखेगी।

मीन
आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आयेंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कर्मचारियों पर नजर रखें अन्यथा कार्य में विलम्ब हो सकता है।

Visits: 76

Leave a Reply