पंचांग व राशिफल – 13 नवम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 13 नवम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 17:57 तक
नक्षत्र चित्रा 22:59 तक
करण गारा वणिजा 11:06 तक 17:57 तक
वार शुक्रवार \n
योग प्रीति 11:40 तक
सूर्योदय 06:45
सूर्यास्त 17:23
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल सुबह 10:45 − 12:04
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:26

व्रत व त्योहार – धनतेरस व यम चतुर्दशी

राशिफ
मेष
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।

वृषभ
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

मिथुन
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।

सिंह
किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

कन्या
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

तुला
तकनीकी खराबी के कारण आप की कार्य लंबित होगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

वृश्चिक
प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा।नौकरी में बदलाव की संभावना। आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेगे।

धनु
परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे थे, वह गलत सिद्ध होगा।

मक़र
शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका कोई अपना आप को धोखा दे सकता है।

कुम्भ
तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें, समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

मीन
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

Visits: 120

Leave a Reply