बाइक सवार हमलावरों ने प्रधानपति को गोलियों से भुना

गाजीपुर। हौसलाबुलन्द बाइक सवार हमलावरों ने प्रधानपति को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया और मौके से हत्‍या कर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र के लहुरापुर गांव की प्रधान मंगीता देवी के पति संतोष राम 45 वर्ष आज शाम करीब पांच बजे बाइक से चट्टी से अपने घर वापस आये। अभी वह घर पहुंचे ही थे कि पीछे से आये हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवकों ने संतोष राम को गोली मार दी और मौके से भाग निकले।
अचानक चली गोली की आवाज से आसपास के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने शव को मरदह जलालाबाद मार्ग पर रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा हेतु चक्‍काजाम कर दिया।
हत्‍या की सूचना मिलते ही मरदह थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल,क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक तथा दुल्लहपुर और बिरनो थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस सड़क जाम किये गये ग्रामीणों को समझाने में लगी रही, लेकिन वहां मौजूद भीड़ उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। अपडेट – मरदह थाना क्षेत्रांतर्गत लहुरापार गांव में हुई घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह रात में ही घटना स्थल पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने मृतक के परिजनों को, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस कप्तान ने मातहदों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply