पंचांग व राशिफल – 12 नवम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 12 नवम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 21:26 तक
नक्षत्र हस्त 25:47 तक
करण कौवाला तैतिल 11:06 तक 21:26 तक
वार गुरुवार
योग विष्कंभ 15:40 तक
सूर्योदय 06:45
सूर्यास्त 17:24
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल दोपहर 13:24 − 14:44
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:26

राशिफल
मेष
सोच के पूरे कार्य न होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृषभ
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेगे। धोखा होने की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है। सम्भल कर रहें।

मिथुन
दिन चिंताजनक है, मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निबेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।

कर्क
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं,शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

सिंह
समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांती चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलाव लाएं, मुश्किल है परनामुमकिन नही । लाभ के अवसर बढेगे।

कन्या
अपने आप पर विश्वास रखें न की दूसरे के भरोसे रहें। आलस्य को दूर करें। सजग और सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढेंगे।

तुला
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने से यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाना फायदेमंद रहेगा। वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

धनु
आप काम करने के तरीकों में सुधार के साथ बदलाव लाएं। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

मकर
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेगे। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। घर पर शांति बनाए रखें।

कुम्भ
अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलो में बोलना बन्द करें ।

मीन
कम बोलें अच्छा बोलें। आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

Visits: 126

Leave a Reply