गंगा नदी ही नहीं बल्कि इस देश की है जीवन रेखा

गाजीपुर। गंगा उत्सव कार्यक्रम में गंगा नदी के कलेक्टर घाट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं गंगा आरती कार्यक्रम में जिलाधिकारी एम.पी.सिंह ने कहा कि गंगा नदी नहीं बल्कि इस देश की जीवन रेखा है। गंगोत्री से निकलकर गंगा बंगाल की खाड़ी तक करीब ढाई हजार किलो मीटर में बहती हैं। हम गंगा को मॉ के रूप में जरूर पुकारते है लेकिन मॉ के प्रति जो दायित्व होता है उसका निर्वहन नही करते। विगत कई वर्षो में गंगा नदी में काफी गन्दगी बढ़ी है। नेहरू युवा केन्द्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लघुनाटिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मै समझता हूॅ कि यह लघुनाटिका गंगा मॉ की स्वच्छता को लेकर बहुत कुछ संदेश दे रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार ने गाजीपुर में सीवर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट की मंजूरी दे दी गयी है जिसे शीघ्र ही नगर पालिका के सहयोग से पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक जो रिसर्च हुआ है उसमें प्रदूषण के लिए दो महत्वपूर्ण कारण मिले हैं। उसमे एक सीवर सिस्टम तथा दूसरा औद्योगिक कचरा है। विगत दिनो में
सरकार द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम में काफी कार्य हुआ है, साफ सफाई का स्तर बढ़ा है। यही कारण है कि गंगा में आक्सीजन की मात्रा बढ़ी है। गंगा का पानी कोई साधारण पानी नही है वह अमृत समान है। उन्होने गंगा नदी को स्वच्छ रखने में सभी जनपदवादियो से आह्वान करते हुए सभी को शपथ भी दिलायी। उन्होने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गोपीनाथ के रंगोली की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने राम तेरी गंगा मैली हो गयी पापियों के पाप धोते धोते फिल्म की कल्पना करते हुए कहा कि गंगा हमारी मॉ है। इसे स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना हमारा प्रथम दायित्व है। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है हम भाग्यशाली है कि हमे गंगा के किनारे रहने का अवसर मिला
है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने सभी से अपील कि सभी नगरवासी कुड़ा-कचरा डोर-टू-डोर जा रही गाड़ियो में ही डाले।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति में नेहरू युवा केन्द्र गाजीपुर के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक राकेश कुमार, माला भारती, अराधना तिवारी, अबिराम पदयात्री खुशबु वर्मा, गौरव प्रजापति एवं आदि की सराहनीय योगदान रहा। नेहरू युवा केन्द्र
के जिला युवा समन्वयक कपिलदेव राम ने सभी का स्वागत एवं विषय प्रवर्तन किया। गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी क्षितिज कुमार के
द्वारा गंगा आरती सम्पन्न करायी। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के प्रभागीय निदेशक गिरिश चन्द्र त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त
किया।
इस अवसर पर ए सी एफ वन विभाग, जिला सूचना अधिकारी राकेश प्रजापति, नमांमि गंगे के डी.पी.ओ बृजेश श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण
अधिकारी अजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश राय सहित अन्य अधिकारीगणों के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया ।
………………………………

Visits: 32

Leave a Reply