महिला को गोली मारकर स्वयं को भी मारी गोली

गाजीपुर। जिले के करवाचौथ के दिन एक युवक ने अपने पड़ोस की विवाहिता को दिनदहाड़े गोली मार दी। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद वह बदहवास होकर खुद को भी गोली मार ली। अचानक चली गोली से गांव में हड़कंप मच गया।
यह घटना करंडा थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में घटी। जब गांव के एक युवक ने अपनी पड़ोसी महिला को दिनदहाड़े गोली मार दी। दोनों को घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर में उधरनपुर निवासी नीतेश राजभर 22वर्ष पुत्र श्यामलाल ने तमंचे से अपने पड़ोसी जीउत राजभर की पत्नी सुमन 30 वर्ष को गोली मार दी। गोली सुमन की आंख में लगी। इसके बाद वह भागकर बंसवार में पहुंच कर स्वयं अपनी कनपटी में गोली मार ली। अचानक दिनदहाड़े गोली की आवाज सुनकर आस- पास के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करण्डा निरीक्षक अजय कुमार पांडेय और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचायी।
वहां पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घायलों के परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और मातहदों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घायल महिला के पति जीउत ने बताया कि कल मेरा नीतेश से विवाद हुआ था। आज मैं बाजार गया था। मेरी पत्नी हैंडपंप पर नहा रही थी,तभी वहां पहुंचे नीतेश ने उसे गोली मार दी और भागकर कुछ दूर स्थित बंसवार में पहुंचकर और खुद को भी गोली मार ली। वहीं लोगों में प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरों पर रही।

Visits: 185

Leave a Reply