पंचांग व राशिफल – 04 नवम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 04 नवम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 29:13 तक
नक्षत्र मृगशिषा 28:47 तक
करण बावा बालवा 16:20 तक 29:13 तक
वार बुधवार
योग शिव 30:47 तक
सूर्योदय 06:38
सूर्यास्त 17:29
चंद्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल दोपहर 12:04 − 13:25
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

व्रत त्यौहार – करवा चौथ

राशिफल
मेष
पैत्रिक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। कोई आपका अपना ही आपको परिवार से दूर करना चाहता है। मेहमानों के आगमान की संभावना के बीच विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करने का विचार सार्थक होता नज़र आयगा, लाभ होगा।

वृषभ
समय श्रेष्ठ है, आज नये अनुबंध होने की संभावना के बीच जो भूमि आप ने क्रय की है वो आप को खूब फलेगी। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। लेकिन, पैसों का लेन देन आज संभल कर करें।

मिथुन
आपने कार्य के प्रति गंभीर होते हुए समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

कर्क
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सोदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

सिंह
दिन खुशनुमा रहेगा। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। लेकिन, जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं आज वही आप को नुकसान दे सकता है, अत: सतर्क रहे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

कन्या
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

तुला
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है लेकिन, राजकार्य में अटकले आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, अत: सतर्क रहे। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

वृश्चिक
आपको आज अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, अत: संभल कर रहे। योजनाए अधूरी रहेगी।

धनु
यह मनोरंजन का वक्त नहीं है, उचित होगा अपने कॅरियर पर ध्यान दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव।

मकर
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

कुम्भ
आज लेन देन में सतर्क रहे। आज कोई विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यो में गति आयेगी। दूकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपड़े के व्यापरी लाभ कमा सकते हैं।

मीन
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठानो में रूचि आप को उन्नति प्रदान करेगी।

Visits: 140

Leave a Reply