आज होगा दुर्लभ चांद(ब्लू मून) का दर्शन

गाजीपुर। वैश्विक महामारी कोविड 19 ने वर्ष 2020 में पूरे विश्व को परेशान कर दिया है, ऐसे में आज 31 अक्टूबर को हैलोवीन के दिन आकाश में पहली बार ब्ल्यू मून (नीला चांद) दर्शनीय होगा। यह खगोलीय घटना एक सुखद अनुभव के साथ दर्शनीय होगी।
ज्ञातव्य है कि ब्लू मून एक असामान्य खगोलीय घटना है। इसमें चांद नीले रंग का दिखाई देता है। आज रात के बाद फिर नीला चांद वर्ष 2039 में ही मिलेगा।’ब्लू मून अर्थात ‘नीला चांद’ के नाम से जाना जाने वाला यह दुर्लभ नजारा इस वर्ष लोगों के लिए खास होगा। यह अक्सर वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते ही नीला नजर आता है।
यह तब दर्शनीय होता है जब एक माह में दो पूर्णिमा होती है तो यह दूसरी पूर्णिमा को दृष्टिगोचर होता है। बताते चलें कि चंद्र मास की अवधि 29.531 दिन अर्थात 29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 38 सेकेंड की होती है, इसलिए एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होने के लिए पहली पूर्णिमा उस महीने की पहली या दूसरी तारीख को होनी चाहिए। इस वर्ष अक्टूबर माह में दिनांक एक अक्टूबर को पहली पूर्णिमा थी और आज दूसरी पूर्णिमा है। आज की पूर्णिमा (पूर्ण चन्द्र) ब्लू मून होगी। इस तरह की खगोलीय घटनाएं कई वर्षों में होती है। खगोल वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यदि 31 अक्टूबर की रात आकाश साफ रहेगा तो रात में टेलीस्कोप से ब्लू मून देखा जा सकेगा। आजकी इस खगोलीय घटना को देखने के लिए लिए नेहरू तारामंडल सहित कई खगोल वैज्ञानिक रात का इंतजार कर रहे हैं।

Visits: 102

Leave a Reply