नियुक्ति पत्र पाकर खिले सहायक अध्यापकों के चेहरे

गाजीपुर। उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 पदों के सापेक्ष 31277 सहायक अध्यापकों के तैनाती के क्रम में जनपद गाजीपुर में आवंटित 1024 पदों के सापेक्ष अहर्य पाये गये अभ्यर्थियों को ऑनलाईन विद्यालय आवंटन की कार्यवाही के क्रम में आज 29 अक्टूबर को दिब्यांग महिला 09, दिब्यांग पुरूष 23, तथा 260 सामान्य महिला अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन हेतु बुलाया गया।विद्यालय आवंटन प्रक्रिया पूर्व रूप से ऑन लाईन किया जा रहा है। विद्यालय आवंटन का कार्य श्री बालेश्वर पाण्डेय आईटीआई कालेज, छावनी लाईन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आवटंन प्रमाण-पत्र अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया। छूटे हुए दिब्यांग/महिला अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन दिनांक 30.10.2020 किया जायेया।
उक्त कार्य में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 15 जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के 20 लिपिकों की ड्यूटी लगायी गयी है। ड्यूटी में लगाये गये अधिकारी दिलीप कुमार सोनकर, श्रम रोजगार अधिकारी, शशिकान्त शुक्ला बन्दोबस्त अधिकारी (चकबन्दी), प्रभात कुमार जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, लईक अहमद श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अभिमन्यु सिंह जिला आबकारी अधिकारी, राम विलास यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, गिरीश चन्द्र यादव मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य विभाग, शैलेन्द्र दुबे जिला उद्यान अधिकारी, नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, किशोर सिंह जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, सुधरी कुमार गुप्ता जिला गन्ना अधिकारी अजय पालीवाल सहायक निबन्धक सहकारिता, उ0प्र0, डॉ0 सुनील सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अजय कुमार गुप्ता उपायुक्त जिला उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, गाजीपुर उपस्थित रहे।
नव चयनित अध्यापकों की तैनाती/विद्यालय आवंटन की समस्त कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता के साथ तैनाती समिति द्वारा सम्पन्न करायी जा रही है। काउन्सिलिंग एवं विद्यालय आवंटन की कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा राजेश सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को नामित किया गया है।

Visits: 100

Leave a Reply