पंचांग व राशिफल – 28 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 28 अक्टूबर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 12:55 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 09:01 तक
करण बालवा कौवाला 12:55 तक 26:04 तक
वार बुधवार
योग व्याघात 25:43 तक
सूर्योदय 06:33
सूर्यास्त 17:34
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल दोपहर 12:04 − 13:26
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन उत्तम है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में सफल होगा। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए दिन धनलाभ देने वाला है। सड़क पर ड्राइव करते समय सतर्क रहें।

वृष
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां किसी जानपहचान वाले से आपकी भेंट हो सकती है। आर्थिक लाभ की सम्भावना होगी। आपको धन लाभ होगा।

मिथुन
आज किसी पुराने मित्र से मिलने का मन होगा। उससे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन फायदा देने वाला है। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क
पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो सब भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। इस राशि के शिक्षार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परीक्षा से सम्वन्धित शुभ समाचार मिल सकता हैं। अगर लोहे का कोई सामान खरीदना है तो खरीद लें।आपको मन की शांति मिलेगी।

सिंह
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व आपको समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते है।

कन्या
आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बितेगा। आप उसके साथ बाहर जा सकते हो जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जॉब का ऑफर मिल सकता है।

तुला
दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में अपना काम समय से पूरा कर लें अन्यथा हानि हो सकती है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अपने फैब्रीक्रैटर के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अच्छी जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन महत्तवपूर्ण रहेगा। आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आप बाहर जा सकते हैं। घर में परिवार के साथ समय व्यतीत करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी।

धनु
आज भाग्य पूरा साथ देगा। काम पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। बेरोजगार बैठे लोगों को आज रोजगार मिल सकती है। साइंस से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर होगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन लाभदायक हो सकता है। किसी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

मकर
आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

कुम्भ
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आपको अपनों से धन की प्राप्ति होगी। आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको पारिवारिक खुशी का लाभ होगा। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। आपकी सभी परेशानियां दूर हो जायेंगी।

मीन
दिन सामान्य रहेगा। आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छाएं जागृत होंगी। इस राशि वाले छात्रों के लिए फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए दिन शुभ है। दोस्तों के साथ पार्टी मे जा सकते है। पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग है।

Visits: 87

Leave a Reply