कोरोना ! मृतकों की संख्या पहुंची 65,एक्टिव मरीजों की संख्या 224

गाजीपुर। जिले में कल शनिवार को 14 नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4369 तक जा पहुंची है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 147066 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 146129 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 141760 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं जबकि अब तक 4369 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जबकि अभी 937 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले के संक्रमित 4369 मरीजों में से अब तक कुल 1639 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 224 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है, जबकि जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या एक नये मृतक के साथ बढ़कर 65 हो गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार के अनुसार, जारी रिपोर्ट के अनुसार, वुद्धम शरणम विद्यालय में 27,होम क्वॉरेंटाइन में 120, वाराणसी में 35,जिला अस्पताल में 04 और अन्य जनपदों में 24 मरीज भर्ती हैं।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 4,68,238(24 घंटे में 2,178)
एक्टिव मरीज – 27,681
रिकवर – 4,33,703(24 घंटे मेंं 2,741)
मृत्यु – 6,854(24 घंटे में 24)

# देश में ………………..
कुल संक्रमित 78,63,892(24 घंटे में 50,224)
एक्टिव मरीज – 6,68,273
रिकवर – 70,75,723(24 घंटे में 62,154)
मृत्यु – 1,18,567(24 घंटे में 575)

# विश्व में –
कुल संक्रमित – 42.4 M
रिकवर – 28.6 M
मृत्यु – 1.15 M

Visits: 56

Leave a Reply