महिला सुरक्षा ! महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारम्भ

ग़ाज़ीपुर। जनपद मे मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सदर कोतवाली में किया गया जहां जूम प्रोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाईव प्रसारण का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती सरिता अग्रवाल ने
महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को जन आन्दोलन बनाना होगा। इस अभियान से सभी को जोड़ना होंगा ताकि यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर न रह जाये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करने के बाद सम्बोधित करते हुए उन्होने गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर में महिला प्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों से वार्ता भी किये।
उन्होने कहा कि महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए रात-दिन 24 घण्टे महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाये। अच्छे प्रकार से उनकी ट्रेनिंग करायी जाये। विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी महिला हेल्प डेस्क में उपलब्ध रहें ताकि किसी पीड़ित महिला के आनेपर उसके योग्यतानुसार योजना का लाभ दिलाया जा सकें। महिला हेल्प डेस्क में सम्वेदनशील महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय जो पीड़ित महिला के समस्याओं को सुनकर उनका निदान कर सकें। उन्होने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्प लाइन नम्बर-1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 108 एम्बुलेन्स सेवा आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। प्रत्येक स्कूल, कालेज में जहॉ लड़किया पढती है इन नम्बरों को प्रदर्शित किया जाय ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर वे इसकी मदद ले सकें। उन्होने कहा कि नारी शक्ति अभियान प्रत्येक माह संचालित करते हुए वासन्तिक नवरात्र के अवसर पर समाप्त किया जायेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मिशन शक्ति के तहत जनपद के समस्त थानो में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं द्वारा निःसंकोच होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। पुलिस अधीक्षक डा. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क में महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगायी गयी है। यहॉ पर कम्प्यूटर, प्रिन्टर, रजिस्टर आदि उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित महिला के आने पर उसकी शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जायेंगी। आज से जनपद के
26 थानों में महिला हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर दिया है जहॉ पर महिला पुलिस अधिकारी ही पीड़ित महिला की समस्या को सुनेंगी। कोई भी पीड़ित महिला हेल्प डेस्क में जाकर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी,एस पी आर ए अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला, शहर कोतवाल, थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Visits: 54

Leave a Reply