पंचांग व राशिफल – 19 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 19 अक्टूबर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 14:12 तक
नक्षत्र अनुराधा 27:48 तक
करण गारा वणिजा 14:12 तक 24:42 तक
वार सोमवार
योग आयुष्मान 13:20 तक
सूर्योदय 06:28
सूर्यास्त 17:43
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल सुबह 07:52 − 09:17
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:28

व्रत व त्यौहार – नवरात्रि का तीसरा दिन

राशिफल
मेष
आज धनलाभ होने के साथ ही व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेगे। अपनी जिम्मेदारी को समझे। गृहस्थ सुख मिलेगा। वहीं आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंभ होगा।

वृषभ
अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए अनुकूल समय है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मिथुन
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

कर्क
न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट,विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।

सिंह
आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ में कमी आएगी।

कन्या
कुछ भी बोलने से पहले अच्छी तरह से सोचें। आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।प्रेम प्रसंग के चलते तनाव संभव है। बिजली के उपकरण खरीदने में धन ख़र्च होगा।

तुला
आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक
समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

धनु
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। लेकिन, नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

मकर
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कुम्भ
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मीन
व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

Visits: 110

Leave a Reply