पेट्रोल पंप पर हत्या से सहमा देवचन्दपुर

गाजीपुर। देवचंदपुर गांव के पेट्रोल पंप पर गत रात उसी गांव के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह वारदात सैदपुर कोतवाली अंतर्गत देवचंदपुर गांव के पेट्रोल पंप पर कल रात घटी। वहां उसी गांव के त्रिभुवन सिंह उम्र 51 वर्ष की गांव के ही सनी उर्फ कर्मवीर सिंह एवं ढोलक सिंह आदि ने गोली मारकर हत्या कर दी । इस दरम्यान पेट्रोल पंप के गार्ड शिव मूरत सिंह घटना में घायल हुए थे, जिनका वाराणसी के अस्पताल में इलाज हो रहा है, जहां उनकी स्थिति ठीक है।


पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी लेकर मातहदों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं। कानून व्यवस्था हेतु मौके पर पुलिस बल तैनात है । घटना के बावत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply