पंचांग व राशिफल – 09 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 09 अक्टूबर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन अधिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 17:44 तक
नक्षत्र आर्द्रा 24:20 तक
करण बावा बालवा 17:44 तक 30:08 तक
वार शुक्रवार
योग परिघा 25:13 तक
सूर्योदय 06:22
सूर्यास्त 17:53
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल सुबह 10:41 − 12:08
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:45 − 12:31

राशिफल
मेष
आज आलस त्यागें और समय पर काम करें। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक कष्ट व समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

वृषभ
आज आकस्मिक लाभ की संभावना के बीच परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। मुकदमे में विजय होगी।

मिथुन
दिन अनुकूल है। व्यापार में सफलता मिलेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी।

कर्क
आज दूसरों के झंझटों में न पड़े, साथ ही आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तेल अर्पण करे रुके काम बनेंगे,सफलता मिलेगी।

सिंह
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। विरोधियो से सावधान रहें। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा।

कन्या
आज आलस्य से काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट की संभावना के बीच कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।

तुला
दिन की शुरुवात आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनो की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

वृश्चिक
यात्रा के योग के बीच रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है, अत: सतर्क रहें। जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे, आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा।

धनु
आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। कानूनी विवाद निपटेंगे। लेकिन, सामाजिक कुछ लोग आप के किए कार्यो से नाखुश रहेंगे। खर्चों में कमी करें।

मक़र
नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है। आप की दिनचर्या में बदलाव की संभावना के बीच भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा।

कुम्भ
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। लेकिन, परिवार में तनाव से चिंता बढेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।

मीन
दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।

Visits: 120

Leave a Reply