नहीं रहे केन्द्रीय मंत्री रामबिलास पासवान

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान (केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री) का आज 74 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनके पुत्र और लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके निधन के बाद ट्वीट कर जानकरी दी। रामविलास पासवान पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे और साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती थे।गत 3 अक्टूबर को देर रात रामविलास पासवान के दिल का ऑपरेशन किया गया था। उनका जन्म 05 जुलाई 1946 को खगड़िया (बिहार) में हुआ था। वे कोसी कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय के छात्र रहे।अपनी विशिष्ट पहचान के कारण वे लोगों में विशेष लोकप्रिय रहे।राम विलास पासवान 1969 में पहली बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से विधायक बने थे और फिर 1974 में पहली बार लोकदल के महासचिव बने थे और सांसद के साथ कई बार केन्द्रीय मंत्री मंडल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री राम विलास पासवान जमीन से जुड़े राजनेता थे जिन्होंने सदैव गरीब एवं वंचितों के लिये संघर्ष किया। श्री पासवान के निधन से राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। श्रीमती पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति के कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Visits: 242

Leave a Reply