गिरफ्तार अभियुक्त पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। बिरनों थाना पुलिस ने वांछित अपराधी को क्षेत्र के जयरामपुर मोड़ से गिरफ्तार कर, अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेंज दिया गया।
बताया गया है कि बिरनो पुलिस थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 129/20 धारा 376/313/352/504/506 आईपीसी, एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज कुमार राजभर पुत्र शिवदान राजभर निवासी वाजिदपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर की सुरागरसी में लगी थी।
मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे अल सुबह जयरामपुर चौराहा से धर दबोचा। वांछित गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी,उपनिरीक्षक प्रशात कुमार राय तथा कान्स्टेबल रोहित कुमार व शिव कुमार पाल शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply