पंचांग व राशिफल – 07 अक्टुबर 2020

पंचांग व राशिफल – 07 अक्टुबर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन अधिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 14:44 तक
नक्षत्र रोहिणी 20:31 तक
करण तैतिल गारा 14:44 तक 27:44 तक
वार बुधवार
योग व्यतिपाता 25:21 तक
सूर्योदय 06:21
सूर्यास्त 17:56
चंद्रमा वृष राशि में
राहुकाल दोपहर 12:08 − 13:35
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे, कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

वृषभ
जीवन साथी के साथ विवाद की संभावना के बीच गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा, उचित होगा कि विवाद न करें।

मिथुन
अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत करें, नहीं तो आप पिछड़ जाएंगे। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। साथ ही ध्यान रखें कि संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर यदि उनकी जिद जायज हो तभी…

कर्क
दूसरों की मजबूरी को समझते हुए सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

सिंह
कोई चौकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेगे।

कन्या
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

तुला
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता व तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृश्चिक
आप जो सोचते हैं वह करते नहीं है, अत: पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता को त्याग कर ही आगे बढ़ पाएंगे।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

धनु
अपनी चिंता के कारण आप दूसरो पर अपना क्रोध निकालने से बचें और जहां तक हो सके शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

मक़र
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें।नए मित्र बनेंगे। ध्यान रखें पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

कुम्भ
अपने आप को सही साबित करने में काफी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

मीन
दिन की शुरुवात में रुक रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

Visits: 115

Leave a Reply