यूपी पावर कॉर्पोरेशन ! संघर्ष को मिली जीत

लखनऊ। विद्युत कर्मियों की सामुहिक एकता और के कार्य बहिष्कार के आगे यूपी पावर कॉर्पोरेशन को झुकना पड़ा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के कार्य बहिष्कार पर निजीकरण का फैसला सरकार ने वापस ले लिया है। कहा गया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का प्रस्ताव सरकार ने वापस ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के किसी निगम का निजी करण नहीं किया जायेगा। वार्ता में यूपीपीसीएल और निगमों के वर्तमान व्यवस्था में ही सुधार करने पर सहमति बनी है। इस सहमति पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कर्मचारियों के बीच जाकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply