पंचांग व राशिफल – 05 अक्टुबर 2020

पंचांग व राशिफल -05 अक्टुबर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन अधिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 10:02 तक
नक्षत्र भरणी 14:54 तक
करण विष्टि बावा 10:02 तक 23:17 तक
वार सोमवार
योग वज्र 23:57 तक
सूर्योदय 06:20
सूर्यास्त 17:58
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल सुबह 07:47 − 09:14
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:45 − 12:32

राशिफल
मेष
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लेकिन, आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृषभ
अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंने के साथ ही प्रसिद्धि मिलेगी।

मिथुन
निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेगे। लेकिन, ध्यान रखें अपने संबंधो के प्रति आपकी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। शनिदेव की आरधना लाभदायक रहेगी।

कर्क
नौकरी में बदलाव की इच्छा के बीच फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

सिंह
समय का सदुपयोग करते हुए मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

कन्या
समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगां

तुला
आज खान-पान पर नियंत्रण रखने के साथ ही व्यर्थ के दिखावों से भी दूर रहें। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे।व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। मानसिक शांति की तलाश में रहने के साथ ही संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।

वृश्चिक
काम की अधिकता के बीच आज नौकरी में मनचाहे स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करे। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

धनु
व्यवसाय में उन्नति की संभावना के बीच आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। लेकिन, आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत साबित होंगे।

मकर
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

कुम्भ
दूसरों के विश्वास करने में जरा सतर्कता बरतें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैस कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

मीन
व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।अपने कर्मचारियों पर नजर रखें।

Visits: 96

Leave a Reply