चोरी की इन्वर्टर व बैट्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। मरदह थाना पुलिस ने क्षेत्र के बाईपास पर स्थित पुरानी देशी शराब ठेके से एक बोरी में रखे एक ईन्वर्टर व एक एक्साइड ट्यूबलर बैटरी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफल रही।
बताया गया कि कल थाने पर ईन्वर्टर व बैटरी की चोरी का मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसके सम्बन्ध में पुलिस अपराधियों की सुरागरसी में लगी थी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रात करीब 20.40 बजे मरदह बाईपास पर स्थित पुरानी देशी शराब ठेका की दुकान से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी अधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने उसके कब्जे से बोरी में रखे ईन्वर्टर व एक्साइड ट्यूबलर बैटरी को बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त चन्दन पासवान पुत्र स्व० फूलचन्द पासवान निवासी ग्राम सोडरा थाना मरदह जनपद गाजीपुर का निवासी है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेंज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार पाल तथा आरक्षीगण राजेश तिवारी व प्रमोद कुमार सरोज
शामिल रहे।


Views: 14

Advertisements

Leave a Reply