पंचांग व राशिफल – 26 सितम्बर  2020

पंचांग व राशिफल – 26 सितम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन अधिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 19:01 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 19:26 तक
करण तैतिल गर 06:49 तक 19:01 तक
वार शनिवार
योग अतिगंड 19:46 तक
सूर्योदय 06:11
सूर्यास्त 18:12
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल सुबह 09:11 − 10:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48 − 12:36

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा और दूसरों की समस्याओं व कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आपके नजदीकी अस्वस्थ व्यक्ति, अब बेहतरी की ओर मोड़ लेगा। खान पान व दिनचर्या के प्रति लापरवाही न बरतें। बदलते मौसम का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे सावधान रहें।

वृषभ
आज आप स्वयं को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सहयोगियों और कर्मचारियों पर आपका विश्वास उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है जिसके कारण आपको स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यायाम और योग के लिए भी समय निकाले।

मिथुन
कार्यालय में नई जिम्मेदारियों का बोझ पड़ सकता है। कमजोर आर्थिक स्थिति में धैर्य बनाये रखें। राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी। सेहत में सुधार होने के योग हैं। शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी

कर्क
आज का ज्यादातर समय धार्मिक व समाजसेवी गतिविधियों में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी आज अपने कार्य पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते है।

सिंह
आज आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास हर परिस्थिति में आपको सहारा देगा। आप किसी सामाजिक कार्य में हाथ बंटा सकते हैं। कामकाज के प्रति आपकी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेय होगी। भावनाओं को अपने साथी के साथ साझा कर सकते हैं।

कन्या
आज आपका समय अपने कारोबार पर फोकस करने का है। इस समय विस्तार संबंधी उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा होगा। किसी को भी अनावश्यक राय देने से बचें।विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा परंतु प्रेम प्रसंगों में न पड़कर करियर पर ध्यान देंं।

तुला
आज न्यायालय संबंधी मामले में सफलता के योग हैं। रचनात्मक क्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पति पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। किसी बुजुर्ग को उनकी जरूरत की कोई चीज़ दान दें तो आपको परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक
आज जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। आपके विरोधी परास्त होंगे तथा उनकी कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं हो पायेंगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा। आपके कार्यों की तारीफ होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु
आज धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कार्यों में रुचि लेने से आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। व्यवसाय में परेशानियां मिलेगी और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है।in

मकर
आज आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित होंगे। कार्यक्षेत्र में नए कार्य को शुरू करने से पूर्व उसके बारे में पुनः सोच लें। आज की यात्रा लाभकारी रहेगी और आय के नए रास्ते भी खोलेगी। आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी।

कुंभ
आज माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से समय अच्छा है। अगर आप किसी को प्यार देते हैं उससे आपको प्यार मिलना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, धन लाभ होंगे।

मीन
आज आपको धन लाभ हो सकता है। बाजार में आपके कार्यों की वजह से आपको महत्वपूर्ण आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी में अपने लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है। अपने साथी पर विश्वास करें और उन्हें प्यार दें।

Visits: 86

Leave a Reply