दो शातिर वांछित बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सादात थाना पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के दो वांछित अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को संध्या करीब पांच बजे क्षेत्र के कटया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों में योगेश राजभर उर्फ जोगेश पुत्र कान्ता राजभर निवासी ग्राम डहरमौवा उर्फ कौड़ा (ठठरा) थाना सादात गाजीपुर तथा अतुल कुमार पुत्र देवीलाल निवासी औड़िहार खुर्द थाना सैदपुर गाजीपुर रहे।
गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा,उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह,मुख्य आरक्षी अशोक यादव तथा आरक्षीगण आकाश सरोज, रामराज व बब्लू कुमार रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply