पंचांग व राशिफल – 22 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 22 सितम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 21:36 तक
नक्षत्र अनुराधा 19:17 तक
करण कौवाला तैतिल 10:35 तक 21:36 तक
वार मंगलवार
योग प्रीति 25:57 तक
सूर्योदय 06:13
सूर्यास्त 18:13
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल दोपहर 15:13 − 16:43
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:49 − 12:37

राशिफल
मेष
आज आपके शरीर में आलस्य की प्रदानता रहेगी! आपके स्वभाव मे स्वार्थ की भावना देखने को मिलेगी! इस लिए ध्यान दें कि अपना काम बनाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को नुकसान झेलना न पड़े। ध्यान रखें कि मान सम्मान को ठेंस न लगे।

वृषभ
आज अपने परिवार मे किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे आपके कार्य के स्थल पर मन मुटाव वाली स्थिति देखने को मिलेगी आज नकारात्मक विचार से मन परेशान रहेगा।

मिथुन
किसी भी निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। इंतज़ार छोड़ कर बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबले की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

कर्क
आज के दिन आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़े। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें।

सिंह
आज ऊर्जा से परिपूर्ण होकर काम मे लगायें। मेहनत फायदेमंद रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रखें। आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। अपनी बुद्धि के प्रयोग से अपने काम मे लाभ प्राप्त करेंगे।

कन्या
आज काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। कार्य को आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। घर परिवार या किसी अपने खास के यहा कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है जिसमें जाने का सुयोग है।

तुला
आज आपका कोई ज़रूरी कार्य अधूरा रह सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आज के दिन आपको पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी होगी। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सहायता मांग सकता है।

वृश्चिक
आज परेशानियों और तनाव के चलते आप तनाव महसूस करेंगे। आज के दिन आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकते है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आज के दिन आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिये।

धनु
आज किसी बात की चिंता बनी रहेगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या योग्य आपकी सहायता कर सकता है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है ।

मकर
आज के दिन पढ़ाई-लिखाई में सकारात्मक फल मिलने के योग बने हुए हैं। आज अचानक धन का लाभ हो सकता है लेकिन आज के दिन रक्त से संबन्धित परेशानियां हो सकती है। मन में नकारात्मक विचार जन्म लेंगे।

कुंभ
आज परिवार मे किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां आ सकती है। थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। आपके बचनों से आज आपको बहुत फायदा हो सकता है। आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से अपने साथ साथ दूसरों के लिए अच्छा कर सकते हैं।

मीन
आज आपके मन में उदासी का भाव रहेगा। एकांत ज्यादा पसंद आएगा। अपने कार्य स्थल पर आपको अचानक कोई खास बात प्रभावित कर सकती है। आपके बाहर जाने की योजना की सफलता के योग हैं।

Visits: 106

Leave a Reply