पंचांग व राशिफल -18 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल -18 सितम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 12:50 तक
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 06:55 तक
करण बावा बालवा 12:50 तक 23:00 तक
वार शुक्रवार
योग शुक्ला 19:34 तक
सूर्योदय 06:11
सूर्यास्त 18:18
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल सुबह 10:44 से 12:14
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 से 12:39

राशिफल
मेष
लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। लेकिन, सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ो का आदर करें।

वृषभ
दिन ठीक नहीं है, नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। अत: संभल कर रहें।

मिथुन
आर्थिक निवेश से लाभ की संभावना के बीच संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। लेकिन, मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। ऐसे में इष्ट बल मजबूत रखना होगा।

कर्क
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। ध्यान रहे श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

सिंह
लाभ के अवसर बढेंगे। लेकिन,सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना होगा, साथ ही अपने आचार विचार में भी बदलाव करना पड़ेगा।

कन्या
अपने आप पर ही विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे बिलकुल न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, अत: सजग रहें, सतर्क रहें । स्वास्थ्य ठीक होगा। लेकिन, व्यय बढेंगे।

तुला
यश कीर्ति में वृद्धि की संभावना के बीच अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक
आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

धनु
आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलने की संभावना के बीच वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

मकर
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

कुंभ
‍किसी पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। बोलने से पहले विचार करें। दिनचर्या नियंत्रित रखने के साथ ही अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बन्द करें।

मीन
आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। कम बोलें अच्छा बोले।

Visits: 97

Leave a Reply