कोरोना अपडेट ! नये 36 संक्रमितों के साथ मृतकों की संख्या हुई 36

गाजीपुर। जिले में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ साथ मृतक मरीजों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। कल मंगलवार शाम को कुल 36 नये संक्रमित मरीजों की सूची जारी की गयी।
इस बात की जानकारी कोरोना प्रभारी डा.प्रगति कुमार ने दी है। उनके द्वारा जारी सूची के अनुसार, कुल मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 3423 हो गयी है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या वर्तमान में 351 है। डिस्चार्ज होने वाले कुल मरीजों की संख्या आज ठीक हुए 8 मरीजों के साथ बढ़कर 1429 हो गई है तो वही अब तक 36 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कल शाम जारी सूची के अनुसार शम्मे गौसिया अस्पताल में 30 मरीज, होम क्वॉरेंटाइन में 237, वाराणसी में 22,जिला अस्पताल मे 3, अन्य जनपदों में 2 मरीज भर्ती हैं। वहीं 47 मरीजों को भर्ती कराये जाने की प्रक्रिया जारी रही।
सूची में पाए गए 36 नए संक्रमित मरीजों में मुहम्मदाबाद व सैदपुर में चार-चार, महेन्द्र में तीन तथा गाजीपुर, मरदह व शास्त्री नगर में दो-दो मरीज पाए गए हैं।
इसी प्रकार तहसील जमानियां, सबुआ, पुलिस कार्यालय, तहसील सदर,दौलतपुर, गदनपुर खानपुर, रजागंज, मंडी अकबराबाद, स्टेट बैंक जंगीपुर, स्टेट बैंक मिश्र बाजार, डढ़वल,डंडीवाड़ी सैदपुर, हरिहरपुर मनिहारी, अंधऊ, औरंगाबाद, चौबेपुर बिरनो व पिहुली में एक-एक मरीज पाए गए हैं।

इसी प्रकार…………..

# उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 3,24,036 (24 घंटे में 6,841)
एक्टिव मरीज – 67,335
रिकवर – 2,52,097 (24 घंटे में 6,680)
मृत्यु – 4,604(24 घंटे में 113)

इसी प्रकार………………
# बिहार प्रांत मे –
कुल संक्रमित – 1,61,101(24 घंटे में 1,575)
एक्टिव मरीज – 13,731
रिकवर – 1,46,533(24 घंटे में 1,514)
मृत्यु – 836 (24 घंटे में 5)

# देश में –
कुल संक्रमित -50,18,034(24 घंटे में 91,096)
एक्टिव मरीज – 9,96,122
रिकवर – 39,39,111 (24 घंटे में 82,844)
मृत्यु – 82,091 (24 घंटे में 1283)


# विश्व में –
कुल संक्रमित – 29.4 M
एक्टिव मरीज – 9.4M
रिकवर – 20 M
मृत्यु – 931 K

Visits: 74

Leave a Reply