पंचांग व राशिफल – 14 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 14 सितम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 25:25 तक
नक्षत्र पुष्य 15:43 तक
करण कौवाला तैतिल 14:22 तक 25:25 तक
वार सोमवार
योग परिघा 13:40 तक
सूर्योदय 06:09
सूर्यास्त 18:22
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल सुबह 07:40 − 09:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:40

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। शाम को परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे। इसके साथ ही आप खुद ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।कार्यो को पूरा करने में थोड़ा समय लग सकता है। खास जगहों पर आपकी प्रशंसा होगी। आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

वृष
आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे। अधूरे काम आज पूरा हो जायेगा। आपकी तलाश पूर्ण होगी। आपके बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में मिले नये काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता सकते हैं। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यो में भी मन लगायेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा।

कर्क
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ कामों में सफलता मिलेगी, परन्तु आपको अजनबियों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप अपनी योजनाओं की गोपनीयता बनाये रखें। मित्रों से मिलने से आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।

सिंह
प्रतिष्ठा में वृद्धि के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर मेहमानों के आने से आपका मन खुश हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

कन्या
आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको सहयोगी की मदद मिलेगी।

तुला
आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए।

वृश्चिक
आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है।

धनु
आपको सरकारी कामों में किसी व्यक्ति की मदद मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल रहेंगे। दोस्त आप से किसी मामले में सलाह कर सकते हैं।

मकर
आपको नये लोगों से संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। स्वयं को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ
नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफिस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना ध्यान सामाजिक कार्यों पर लगा रहेगा। लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। आपके आय में वृद्धि होगी।

मीन
छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। आपका शोध कार्य पूरा हो सकता है। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लोग के लिए दिन बढिया है। परिवार वालों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

Views: 83

Leave a Reply