पंचांग व राशिफल – 13 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 13 सितम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 27:13 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 16:24 तक
करण बावा बालवा 15:45 तक 27:13 तक
वार रविवार
योग वरीघा 15:51 तक
सूर्योदय 06:07
सूर्यास्त 18:27
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल शाम 16:52 − 18:24
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:40

राशिफल
मेष
लेखन क्षेत्र से जुड़े साहित्यिक लोगों के लिए समय बेहतर है। उनके लेखादि के लिए अच्छी संभावना है। बिना किसी तनाव के सारे काम आसानी से पूरे होंगे। सहयोग की भावना रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है, आपके प्रयास सार्थक रहेंगे।

वृषभ
आज आपका ध्यान साझेदारी के कामों की तरफ रहेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके। दूसरों की गलत बातों पर भी आप ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचेंगे। रुपए-पैसों के मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बढ़ने के योग हैं।

मिथुन
आज आप अपने काम को विस्तार देने का प्रयास करेंगे। छोटी-मोटी बातों को छोड़ बड़ी सोच के साथ काम करेंगे। लोगों के साथ अच्छे संपर्क बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा।

कर्क
अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पोषकयुक्त भोज्यपदार्थों पर ध्यान दें तथा चिकत्सकीय सहायता भी ले सकते हैं। खराब स्वास्थ्य से कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य समय है। स्वयं पर खर्च का योग है।

सिंह
अपने क्षेत्र से संबंधित ज्ञान प्राप्त कर उसमें प्रवीणता हासिल करने के योग हैं। अपनी ऊर्जा को पुनर्जीवित करने के लिए आप मनोरंजन की तरफ आकर्षित होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।

कन्या
आज आराम करने का दिन है। कार्य को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। छुट्टी के दिन का उपयोग परिवार के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

तुला
यात्रा में अवरोध के कारण कई कार्य रुके हुए हैं। कोविड-19 की विकट परिस्थिति में आनलाइन कार्य को पूरा करने का प्रयास करें,इससे लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। निवेश के लिए धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक
रूढ़िवादी मानसिकता हानिकारक होगी। अपने परिवार की व्यवसायिक प्रथा को कायम रखते हुए कार्य करेंगे। कुटुंब जनों का पूर्ण सहयोग भी आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लोगों से संपर्क से लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

धनु
आज आपने परिवार के सदस्यों को प्रसन्न रखने के लिए उनकी इच्छाओं की पूर्ति का प्रयास करेंगे। छुट्टी के दिन का उपयोग परिजनों के लिए करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्च को नियंत्रण में रखें।

मकर
आज आप अपने कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक सामान को हटाकर कार्यस्थल को व्यवस्थित करेंगे। आवश्यक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। धन-लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। अनावश्यक खर्चों से इस समय बचें।

कुंभ
आज वरिष्ठ जनों की सहायता से कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय लेने में कामयाब रहेंगे। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। धन लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। उदार मन से दूसरों की मदद भी करेंगे।

मीन
आज कार्यक्षेत्र के लिए बहुत अच्छा दिन है, बढ़ोत्तरी रहेगी। मान सम्मान मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिससे धन लाभ की संभावना भी आपके लिए बन जाती है। खर्च नियंत्रण में रहेंगे।

Visits: 109

Leave a Reply