पाक्सो एक्ट के दो भाइयों सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
पुलिस को पहली कामयाबी क्षेत्र के तिराहा बहदग्राम चिलार के पास मिली,जहां करीब दस बजे दिन में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी जामा तलाशी ली तो उसके पास से एक तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। संदिग्ध युवक की पहचान रवि यादव उम्र 35 वर्ष पुत्र वशिष्ठ यादव निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर के रुप में की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध मे थाने पर मु0अ0स0 257/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेंज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य,मुख्य आरक्षी अनिरूद्ध कुमार तिवारी,आरक्षीगण सेवा लाल व जय कुमार शामिल रहे।

पुलिस को दूसरी कामयाबी मुखबीर की सूचना पर मिली। इसमें पुलिस टीम ने थाना नन्दगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 199/2020 धारा 354/452/ 506 भाद0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार राम नरायन व राजाराम पुत्रगण बालकिशुन बिन्द निवासीगण ग्राम हरखूपुर, थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर के निवासी हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक केशव राम यादव व बलवन्ता तथा आरक्षीगण विनय कुमार व विकास कुमार शामिल रहे।

Visits: 81

Leave a Reply