पंचांग व राशिफल – 05 सितंबर 2020

पंचांग व राशिफल – 05 सितंबर 2020


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 16:40 तक
नक्षत्र रेवती 26:21 तक
करण विष्टि बव 16:40 तक 29:53 तक
वार गुरुवार
योग गण्ड 14:38 तक
सूर्योदय 06:01
सूर्यास्त 18:37
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल सुबह 09:10 से 10:44
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:54 से 12:44

राशिफल
मेष
मित्रों के साथ आनंद दायक समय व्यतीत होगा। आपकी भावनाओं का जो लोग मजाक बनाते हैं, उनकी परवाह न करें। आध्यत्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है।

वृषभ
व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है। यदि किसी से कोई वादा किया हे तो आज पूरा करने का दिन है। बिना सोचे समझे कुछ न बोलें अन्यथा विवाद हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

मिथुन
यात्रा के योग के बीच कार्यस्थल पर मन मुटाव की स्थिति निर्मित होगी। जरूरी कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। पैसों का हिसाब रखें लापरवाही से नुकसान होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

कर्क
परिवार को आप की जरूरत है, कोई भी फैसला एक तरफा न लें। लोहे व्यपार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट की संभावना के बीच मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे।

सिंह
समय अनुकूल है। जीवन में कुछ उदेश्य बनाएं। कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव है। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें।

कन्या
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यशैली को सुधारना होगा अन्यथा सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी वो आज मिल सकता है।

तुला
व्यवसायिक उन्नति के योग के बीच नई तकनीक के उपयोग से व्यापार और उन्नत हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से लम्बित कार्य पूर्ण होंगे। मकान खरदीने का मन बना चुके हैं, तो यह जल्द पूरा होगा।

वृश्चिक
अपने व्यवहार में आप को अत्यधिक परिवर्तन लाने की जरूरत है। अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करें। समय रहते संभल जाएं तो आप के लिए बेहतर रहेगा।

धनु
मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होंगे।किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाए। शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे।

मकर
विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। न्यायालयीन कार्यों में व्यस्त रहेगे। अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पूछपरख बढेगी।

कुम्भ
आज का दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है, इनका भरपूर लाभ लें। आप के सामने मार्ग बहुत है, अब अपने विवेक से तय आप को करना है। भावनात्मक सम्बन्धों में अनुकूलता रहेगी। धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकता है।

मीन
विवाद की स्थिति निर्मित होने से रोकने के लिए अपने क्रोध को शांत रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। सन्तान के भविष्य की चिंता रहेगी। संत दर्शन सम्भावना के बीच समय रहते जरूरी कार्य कर लें, लाभ होगा।

Views: 5


Leave a Reply