अवैध तमंचे संग अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र के प्यारेपर चौराहे के पास से रात करीब आठ बजे संदिग्ध युवक को घेरकर पकड़ा। पुलिस को देखकर वह भाग रहा था परन्तु सतर्क टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमन्चा 315 बोर मय कारतूस बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष बहरियाबाद रामनेवास ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राहुल राम पुत्र रामवृक्ष राम निवासी ग्राम लक्षिरामपुर मिर्जापुर थाना बहरियाबाद गाजीपुर का निवासी है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव आरक्षीगण अजीत कुमार सरोज व मनोज कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस ने थाने पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेंज दिया।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply