कोरोना अपडेट ! अस्थायी जेल बना कोरोना हब, जिले में नये 63 संक्रमितों के साथ संक्रमितों की संख्या हुई 2892

गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है और मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। कल सोमवार को कुल 63 नये संक्रमित पाये गये।इसमें अकेले अस्थायी जेल में एक साथ17नये मरीज मिलने से लोगों में दहशत फैल गयी है।
इस बात की जानकारी कोरोना प्रभारी डा.प्रगति कुमार ने दी है। उनके द्वारा जारी सूची के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या वर्तमान में 504 है। डिस्चार्ज होने वाले 12 मरीजों के साथ डिस्चार्ज कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1256 हो गई है तो वही अब तक 25 ,मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कल शाम जारी सूची के अनुसार शम्मे गौसिया अस्पताल में 78 मरीज, होम क्वॉरेंटाइन में 290, वाराणसी में 30,जिला अस्पताल में 5,अवध होटल में 9, अन्य जनपदों में 4 मरीज भर्ती हैं। वहीं 88 मरीजों को भर्ती कराये जाने की प्रक्रिया जारी रही।
सूची में पाए गए 63 नए संक्रमित मरीजों में
अस्थायी जेल में 16,रेवतीपुर, सिउरा व बरसरा में पांच-पांच,देवकली व तरांव में तीन-तीन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी आवास,गोरा बाजार व दिलदारनगर में दो -दो मरीज पाये गये हैं।
इसी प्रकार जखनियां, मुबारकपुर मनिहारी, कस्बा कोइरी, अंधऊ, मोहम्मदपुर मनिहारी, तहसील सदर, हसनपुर बिरनो, महाजन टोली, अकलपूरा रौजा, नोनहरा, सुरहूरपुर मनिहारी, सराय मुबारक, सुहवल, कुंडेसर, कसेरी मरदह, जंगीपुर, स्टेट बैंक रेवतीपुर तथा आवास विकास कॉलोनी में एक- एक मरीज मरीज पाए गए हैं।

इसी प्रकार…………..

# उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 2,30,414 (24 घंटे में 4,782)
एक्टिव मरीज – 54,788
रिकवर – 1,72,140(24 घंटे में 4,597)
मृत्यु – 3,486(24 घंटे में 63)

इसी प्रकार………………
# बिहार प्रांत मे –
कुल संक्रमित – 1,36,337 (24 घंटे में 1,324)
एक्टिव मरीज – 16,070
रिकवर – 1,19,572(24 घंटे में 2,267)
मृत्यु – 694(24 घंटे में 6)

# देश में –
कुल संक्रमित -36,87,939 (24 घंटे में 68,766)
एक्टिव मरीज – 7,84,539
रिकवर – 28,37,377 (24 घंटे में 64,435)
मृत्यु – 65,435 (24 घंटे में 818 )


# विश्व में –
कुल संक्रमित – 25.1 M
एक्टिव मरीज – 8.6 M
रिकवर – 16.5 M
मृत्यु – 844 K

Visits: 91

Leave a Reply