पंचांग व राशिफल – 26 अगस्त 2020

पंचांग व राशिफल – 26 अगस्त 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 10:42 तक
नक्षत्र अनुराधा 13:00 तक
करण बावा बालवा 10:42 तक 22:02 तक
वार बुधवार
योग वैधृति 19:26 तक
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 18:45
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल दोपहर 12:22 − 13:57
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाए अन्यथा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता हे। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृषभ
नए व्यवसायिक अनुबंध हो सकते है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा। पारिवारिक यात्रा के योग के बीच धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

मिथुन
अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, अत: पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदले और अच्छा सोचें। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

कर्क
पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार के बाद अपने विश्वसनीयों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे।

सिंह
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। बड़ो का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा।

कन्या
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। जोखिम के कार्यों से दूर रहे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

तुला
कारोबार में उन्नति के योग के बीच कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। ध्यान रहे जीवन में आए उतार चडाव को देखते हुए हताश हो कर न बैठें नहीं तो आप के साथ ही कई अन्य लोगों का भी नुक्सान होगा।

वृश्चिक
भाग्योदय का समय हे। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल में लगातार खराब हो रही मशीनरी से परेशान रहेंगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें समाधान हो जायगा।

धनु
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। ऐसे में झूठ न बोलें अन्यथा स्वयं फंस सकते हैं।

मकर
काम को टालना बंद करते हुए समय पर कार्य को करना सीखे। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाते हुए खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

मीन
नौकरी में तबादले के योग के बीच आर्थिक लाभ होगा। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। केवल पैसा कमाने में ही न लगें, बल्कि अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें।

Views: 112

Leave a Reply