कोरोना अपडेट ! नये 40 संक्रमितों ने बढ़ायी बेचैनी

गाजीपुर। जिले में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही है। कल सोमवार को कुल 40 नये संक्रमित पाये गये।
इस बात की जानकारी कोरोना प्रभारी डा.उमेश कुमार ने दी है। उनके द्वारा जारी सूची के अनुसार, 40 नए संक्रमितों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2516 हो गई है और एक्टिव मरीजों की संख्या वर्तमान में 437 है। कल डिस्चार्ज होने वाले 22 लोगों के साथ कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1169 हो गई है तो वही अब तक 22 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कल शाम जारी सूची के अनुसार शम्मे गौसिया अस्पताल में 63 मरीज, होम क्वॉरेंटाइन में 888, वाराणसी में 37,जिला अस्पताल में 13,अवध होटल में 7, वुद्धम शरणम विद्यालय में 7, अन्य जनपदों में 2 मरीज भर्ती हैं। वहीं 62 मरीजों को भर्ती कराये जाने की प्रक्रिया जारी रही।
सूची में पाए गए 40 नए संक्रमित मरीजों में कठौरा में सात, गौसपुर में चार, जलालाबाद में तीन, भोजापुर में दो मरीज पाये गये हैं।
इसी प्रकार नौकापुर,करण्डा, सोनवल, मुहम्मदाबाद, खिदीरगंज,सवना बिरनो क्षेत्र लोदीपुर व देवा में एक-एक मरीज पाए गए हैं।

इसी प्रकार…………..

उत्तर प्रदेश में …….

कुल संक्रमित – 1,92,387(24 घंटे में 4,601)
एक्टिव मरीज – 49,288
रिकवर – 1,40,107 (24 घंटे में 4,494)
मृत्यु – 2,987(24 घंटे में 61)

इसी प्रकार………………

बिहार प्रांत मे –

कुल संक्रमित – 1,23,383 (24 घंटे में 1,227)
एक्टिव मरीज – 21,393
रिकवर – 1,01,362(24 घंटे में 2,908)
मृत्यु – 627 (24 घंटे में 17)

देश में –

कुल संक्रमित -31,64,881(24 घंटे में 59,696)
एक्टिव मरीज – 7,02,669
रिकवर – 24,03,101 (24 घंटे में 66,305)
मृत्यु – 58,546 (24 घंटे में 854)


विश्व में –

कुल संक्रमित – 23.4 M
एक्टिव मरीज – 8.2 M
रिकवर – 15.2M
मृत्यु – 809 K

Views: 105

Leave a Reply