पंचांग व राशिफल – 21 अगस्त 2020

पंचांग व राशिफल – 21 अगस्त 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 23:03 तक
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 21:25 तक
करण तैतिल गारा 12:38 तक 23:03 तक
वार शुक्रवार
योग सिद्ध 13:54 तक
सूर्योदय 05:57
सूर्यास्त 18:49
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल सुबह 10:46 − 12:23
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:57 − 12:49

व्रत व त्यौहार – हरितालिका तीज

राशिफल
मेष
समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच लें।

वृषभ
दिन ठीक नहीं है, हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को बताने से मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।

मिथुन
व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा।

कर्क
मन अनुकूल काम न होने से तनाव व चिंता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा की संभावना के बीच भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

सिंह
अब तक जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, अब वे ही आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।

कन्या
अपने विवेक से रुके काम पूरा करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

तुला
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। विवाह में आ रही परेशानी दूर होने की संभावना है।

वृश्चिक
शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

धनु
व्यवसाय में उन्नति के व अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

मकर
न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

कुम्भ
दूसरे लोगों की बातो पर जल्द विश्वास न करते हुए आज स्वविवेक से सोचें। बकाया वसूली होगी। तनाव व अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

मीन
आज आपके लिए व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। नई योजना बनने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाहन सुख मिलेगा। लेकिन, विवाद से बचें।

Visits: 120

Leave a Reply